Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

आर्द्रभूमि और मानव कल्याण फोटोग्राफी प्रतियोगिता

आर्द्रभूमि और मानव कल्याण फोटोग्राफी प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
Dec 22, 2023
अंतिम तिथि :
Jan 12, 2024
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

विश्व आर्द्रभूमि दिवस प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को सम्पूर्ण विश्व में ...

विश्व आर्द्रभूमि दिवस प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है। इसे लोगों और हमारे ग्रह की आर्द्रभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता सृजन के लिए मनाया जाता है। इसे ईरान के शहर रामसर में दिनांक 2 फरवरी, 1971 को आयोजित किए गए आर्द्रभूमि सम्मेलन की याद में भी मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व आर्द्रभूमि दिवस का विषय - "आर्द्रभूमि और मानव कल्याण" है, जोकि मानव कल्याण के लिए आर्द्रभूमि के संरक्षण और सतत उपयोग के महत्व पर प्रकाश डालता है।

उपरोक्त गतिविधि से देश के नागरिकों, विशेषकर यहाँ के छात्रों में आर्द्रभूमि के संरक्षण के बारे में जागरूकता सृजित की जा सकेगी और उनको इसके लिए प्रोत्साहित भी किया जा सकेगा।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, माईगव के साथ इस फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

तकनीकी मापदंड:

1. फोटोग्राफ केवल जेपीईजी (या जेपीजी) प्रारूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
2. यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अपलोड की गई तस्वीर स्पष्ट हो और उच्च रिज़ॉल्यूशन वाली हो।

पुरस्कार:

विजेता के लिए पुरस्कार: 10,000/- रूपये
उपविजेता के लिए दूसरा पुरस्कार: 5,000/- रूपये
दूसरे उपविजेता के लिए तीसरा पुरस्कार: 3,000/- रूपये
सांत्वना पुरस्कार (2) – 1,000/- रूपये, प्रत्येक

नियम एवं शर्तें देखने हेतु यहाँ क्लिक करें। (PDF 136 KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1475
कुल
0
स्वीकृत
1475
समीक्षाधीन