Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

उमंग के 6 वर्षों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

उमंग के 6 वर्षों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
Nov 17, 2023
अंतिम तिथि :
Dec 17, 2023
18:15 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का राष्ट्रीय ...

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (एन.ई.जी.डी), उमंग की छठी वर्षगांठ के अवसर पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

प्रतियोगिता के लिए निम्नलिखित विषयों को व्यापक विषय माना जा सकता है:
1. उमंग ने कैसे नागरिकों का जीवन आसान बना दिया है
2. डिजिटल इंडिया के युग में उमंग प्लेटफॉर्म की प्रासंगिकता
3.‘जीवन सुगमता’ में उमंग का योगदान
4. उमंग ऐप के इस्तेमाल से आपके जीवन में क्या बदलाव आया है? इसके फायदे बताएं/दर्शाएं
5. उमंग ऐप को सुपर एप क्यों कहा जाता है?
6. उमंग की उपयोगिता और प्रभावशीलता का रचनात्मक वर्णन और प्रदर्शन

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत एक प्रमुख पहल उमंग (न्यू एज गवर्नेंस के लिए यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन) सरकारी सेवाओं तक एकल पहुंच की सुविधा प्रदान करता है। यह एक मास्टर एप्लिकेशन के रूप में कार्य करता है; कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से सेवाओं को एकीकृत करता है और उपयोगकर्ताओं को केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, स्थानीय निकायों और उनकी एजेंसियों से ई-सेवाएं प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।

उमंग एन.ई.जी.डी. द्वारा विकसित और संचालित एक बहुभाषी ऐप है, जो भारत में ‘मोबाइल गवर्नेंस’ को तेज करने और विभिन्न ऐप के प्रबंधन में उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा को कम करता है।

उमंग के 6 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एन.ई.जी.डी.,MyGov के साथ नागरिकों को एक ऐसा उपयुक्त पोस्टर बनाने के लिए आमंत्रित करता है जो डिजिटल इंडिया के मिशन और मूल्यों को समाहित करे और उमंग प्लेटफॉर्म के महत्व को व्यक्त करने के लिए एक संदेश के रूप में कार्य करे।

पुरस्कार:
विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
पहला पुरस्कार- रु. 7,500/-
दूसरा पुरस्कार- रु. 5,000/-
तीसरा पुरस्कार- रु. 3,500/-
7 सांत्वना पुरस्कार: प्रत्येक रु. 1,500/-

प्रस्तुतिकरण का प्रारूप:
1. एक पी.डी.एफ. या जे.पी.ई.जी. छवि फ़ाइल में पोस्टर प्रस्तुत किया जा सकता है।
2. प्रतिभागी A3 या A4 पेज पर या डिजाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से एक डिजिटल पोस्टर बना सकते हैं।

नियम और शर्तों के लिए यहां क्लिक करें।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1203
कुल
0
स्वीकृत
1203
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना