Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

उमंग के 6 साल' पूरे होने पर रील मेकिंग प्रतियोगिता

उमंग के 6 साल' पूरे होने पर रील मेकिंग प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
Nov 08, 2023
अंतिम तिथि :
Dec 08, 2023
18:15 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का राष्ट्रीय ...

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (एन.ई.जी.डी), उमंग की छठी वर्षगांठ के अवसर पर एक रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।
रील में भारतीय नागरिकों के लिए उमंग ऐप की विशेषताओं और/या लाभों को रेखांकित करना चाहिए। आप अपनी कल्पना का उपयोग किसी भी अपमानजनक शब्द या सामग्री ((राजनीतिक/धार्मिक/गलत वाक्य) के उपयोग के बिना जितना संभव हो सके उतना रचनात्मक होने के लिए कर सकते हैं।

प्रतियोगिता के लिए निम्नलिखित व्यापक विषयो से एक विषय का रील बनाने के लिए चयन किया जा सकता है:
1.उमंग ने कैसे नागरिकों का जीवन आसान और सरल बना दिया है
2.डिजिटल इंडिया के युग में उमंग प्लेटफॉर्म की प्रासंगिकता
3.उमंग ऐप का उपयोग करने के विभिन्न लाभों के बारे में बताईये
4.उमंग ऐप के इस्तेमाल से आपके जीवन में क्या बदलाव आया है? इसके फायदे बताएं/दर्शाएं
5.हमें उमंग ऐप को 'सुपर ऐप' क्यों कहना चाहिए? अपने विचारों को साझा करें
6.उमंग ऐप का उपयोग करने के अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करें और अपनी पसंदीदा सुविधाओं के बारे में बात करें

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत एक प्रमुख पहल उमंग (न्यू एज गवर्नेंस के लिए यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन) सरकारी सेवाओं तक एकल पहुंच की सुविधा प्रदान करता है। यह एक मास्टर एप्लिकेशन के रूप में कार्य करता है; कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से सेवाओं को एकीकृत करता है और उपयोगकर्ताओं को केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, स्थानीय निकायों और उनकी एजेंसियों से ई-सेवाएं प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।

उमंग (एन.ई.जी.डी.) द्वारा विकसित और संचालित एक बहुभाषी ऐप है, जो भारत में ‘मोबाइल गवर्नेंस’ को तेज करने और विभिन्न ऐप के प्रबंधन में उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा को कम करता है।

उमंग के 6 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एन.ई.जी.डी. एक उपयुक्त वीडियो (रिल प्रारूप में) बनाने के लिए आमंत्रित कर रहा है | इस रील में डिजिटल इंडिया के मिशन और मूल्यों समाहित होने चाहिए और उमंग प्लेटफॉर्म के महत्व को दर्शाया जाना चाहिए।

प्रस्तुतिकरण का प्रारूप:
एक पोर्ट्रेट मोड एम.पी.4 वीडियो- अधिकतम 90 सेकंड का ।

नोट: प्रतिभागी वर्ड/पी.डी.एफ. फाइल में वीडियो लिंक चिपका सकते हैं या नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में सीधे शेयर कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो भी शेयर किए जा सकते हैं।

पुरस्कार:
विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
पहला पुरस्कार- रु. 15,000/-
दूसरा पुरस्कार- रु. 12,000/-
तीसरा पुरस्कार- रु. 10,000/-

7 सांत्वना पुरस्कार: प्रत्येक रु. 2,000/-

नियम और शर्तों के लिए यहां क्लिक करें। pdf (127.96 KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1125
कुल
0
स्वीकृत
1125
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना