Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता

कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
May 12, 2022
अंतिम तिथि :
Jun 12, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

क्या आपको लगता है कि प्रौद्योगिकी को सामाजिक आकार देना एवं समाज का ...

क्या आपको लगता है कि प्रौद्योगिकी को सामाजिक आकार देना एवं समाज का तकनीकी निर्माण एक ही सिक्के के दो पहलू हैं?

यदि हां, तो आइए "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत आयोजित Techनींव@75 कार्यक्रम की एक वीडियो प्रतियोगिता में भाग लें ताकि यह प्रदर्शित किया जा सके कि कैसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग ने शिक्षा, चिकित्सा, कल्याण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, परिवहन वित्त, निर्माण, सामाजिक स्थिति, आजीविका के अवसर और जीवन की गुणवत्ता आदि में आपके आसपास मौजूद लोगों की मदद की है एवं आजादी के इन 75 वर्षों में देशवासियों को "आत्मनिर्भर" बनाया है।

यदि आपके आसपास अपने क्षेत्र में ऐसी कोई तकनीक या नवाचार है, जिसने लोगों के जीवन को आसान बनाया है एवं आय और रोजगार पैदा करने के अलावा 'जीवन की सुगमता' सुनिश्चित की है, तो आप इसे चित्र के रूप में हमारे साथ साझा कर सकते हैं। आप अपने इनपुट को पिक्चर कोलाज के रूप में भेज सकते हैं जो स्पष्ट रूप से बताता है कि स्थानीय लोगों द्वारा प्रौद्योगिकी/नवाचार का उपयोग कैसे किया जाता है और इससे उनके जीवन में क्या बदलाव आए हैं। एसटीआई के तकनीकी के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक प्रभाव की व्याख्या करने वाले चित्रों के संग्रह को सराहा जाएगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की यह पहल माईगव के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

पुरस्कार:
सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
I. प्रथम पुरस्कार: रु. 20,000/-
II. द्वितीय पुरस्कार: रु. 10,000/-
III. तृतीय पुरस्कार : रु. 5,000/-
IV. शीर्ष 10 प्रविष्टियों के लिए प्रशंसा पुरस्कार 1,000 रुपये।

कोलाज को डीएसटी की वेबसाइट और विज्ञान प्रसार के आईएसटीआई पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा।
इस पहल के बारे में अधिक जानने के लिए विजिट करें:
https://www.indiascienceandtechnology.gov.in/techneev%4075

प्रतियोगिता दिशानिर्देश:
• प्रतियोगिता सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।
• प्रतिभागी A3 या A4 पन्ने पर कोलाज को हाथ से बना सकते हैं या कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजिटल रूप से डिज़ाइन किया गया कोलाज बना सकते हैं।
• कोलाज पीडीएफ या जेपीईजी प्रारूप में जमा किया जा सकता है।
• प्रतिभागियों के कोलाज पर वाटरमार्क नहीं होना चाहिए।
• कोलाज की अवधारणा को समझाने के लिए एक संक्षिप्त विवरण दिया जाना चाहिए।

जमा करने की अंतिम तिथि: 12 जून, 2022
नियम, शर्तें और चयन मानदंड देखने के लिए यहां क्लिक करें"। (PDF-160KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
262
कुल
0
स्वीकृत
262
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना