खुलकर जियो खुलकर मुस्कुराओ- मीम मेकिंग प्रतियोगिता

खुलकर जियो खुलकर मुस्कुराओ- मीम मेकिंग प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
Mar 20, 2023
अंतिम तिथि :
Apr 30, 2023
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है, जो लोगों ...

विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है, जो लोगों को अच्छे मौखिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए ज्ञान, उपकरण और आत्मविश्वास से सशक्त बनाता है। विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस लोगों को अच्छी मौखिक स्वच्छता दिनचर्या अपनाने और अस्वास्थ्यकर भोजन और तम्बाकू जैसे जोखिम कारकों के उपयोग को कम करने के महत्व पर शिक्षित करने के लिए मनाया जाता है।

विषय "बी प्राउड ऑफ योर माउथ" को मौखिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देकर परिवर्तन को प्रोत्साहित करने के लिए चुना गया है, क्योंकि यह एक समग्र सरल लेकिन मजबूत संदेश देता है। इस विषय को अपनाने का उद्देश्य लोगों को अपने मुंह की देखभाल करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे उनके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार होगा।

विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सेंटर फॉर डेंटल एजुकेशन एंड रिसर्च एम्स, नई दिल्ली, राष्ट्रीय ओरल हेल्थ प्रोग्राम, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW)माईगव के सहयोग से एक ऑनलाइन मीम प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

प्रतियोगिता का विषय - "अपने मुँह पर गर्व करना"

प्रतिभागी निम्नलिखित उप-विषयों के आधार पर अपने मीम अपलोड कर सकते हैं:

• मौखिक स्वास्थ्य और सामान्य स्वास्थ्य
• ओरल हाइजीन उत्पाद
• मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा
• मौखिक रोग
• मौखिक रोगों की रोकथाम

a. मीम को निर्दिष्ट उप विषयों के आधार पर हिंदी या अंग्रेजी भाषा में अपलोड किया जाना चाहिए।
b. प्रतिभागियों को मीम डिजाइन पर छाप या वॉटरमार्क नहीं करना है।
c. प्रतिभागियों को केवल जेपीईजी / पीएनजी / एसवीजी प्रारूप में मीम अपलोड करना है।
d. मीम का इष्टतम आकार 1080 पिक्सेल से 566 पिक्सेल चौड़ा एवं 1350 पिक्सेल तक ऊंचा होना चाहिए।
e. मीम को वेबसाइट / सोशल मीडिया जैसे ट्विटर / फेसबुक पर प्रयोग करने योग्य होना चाहिए।
f. चयनित शीर्ष प्रविष्टियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा और मीम को MoHFW की वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन – eDantSeva पर प्रदर्शित किया जाएगा ।

पहला पुरस्कार: रु 3000 / -
दूसरा पुरस्कार: रु 2000 / -
तीसरा पुरस्कार: रु 1000 / -

प्रविष्टियों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2023 है।

विस्तृत नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें (PDF 141.71 KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
564
कुल
0
स्वीकृत
564
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना