Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

जल नायक - अपनी कहानियां साझा करें प्रतियोगिता 3.0

जल नायक - अपनी कहानियां साझा करें प्रतियोगिता 3.0
आरंभ करने की तिथि :
Dec 01, 2021
अंतिम तिथि :
Nov 30, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

जल नायक - अपनी कहानियां साझा करें प्रतियोगिता 1 दिसंबर, 2021 से जल संसाधन, ...

जल नायक - अपनी कहानियां साझा करें प्रतियोगिता 1 दिसंबर, 2021 से जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सामान्य रूप से पानी के मूल्य को समझाना, जल संरक्षण, प्रबंधन और जल संसाधनों के सतत विकास पर देशव्यापी प्रयासों का समर्थन करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

प्रतिभागियों को जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी सफलता की कहानियां पोस्ट करनी होंगी, जिसमें (i) लेख (300 शब्द सीमा), (ii) चित्र/फोटो और (iii) एक पांच मिनट की अवधि तक का वीडियो क्लिप जिसमें जल संरक्षण, जल उपयोग या जल संसाधन विकास और प्रबंधन के क्षेत्र में देश के विभिन्न हिस्सों में उपयोग किए गए प्रयास/महत्वपूर्ण योगदानों को दर्शाया गया हो।

प्रतिभागी MyGov पोर्टल पर अपने Youtube वीडियो लिंक के साथ अपनी कहानियां, तस्वीरें साझा करेंगे। MyGov पोर्टल के अलावा, प्रविष्टियां waterheroes.cgwb@gmail.com पर भी जमा की जा सकती हैं।

प्रतियोगिता 12 महीने तक चलेगी और नवंबर 2022 में समाप्त होगी।

फिल्म अपलोड करने के लिए दिशानिर्देश:
1. कृपया अपनी फिल्म को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करें।
2. कमेंट सेक्शन में यूट्यूब लिंक को कॉपी, पेस्ट करें। (फिल्म यहां अपलोड न करें)

सभी चयनित प्रविष्टियों में प्रत्येक को 10,000/- रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक माह, अधिकतम 10 प्रविष्टियों को विजेता के रूप में चुना जाएगा।

प्रारंभ तिथि: 01.12.2021
अंतिम तिथि: 30.11.2022

अधिक जानकारी के लिए, प्रतियोगिता के नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। (PDF 164 KB)

किसी भी जानकारी के लिए, संपर्क करे:
diregov-mowr@gov.in

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1336
कुल
0
स्वीकृत
1336
समीक्षाधीन