Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

दिव्यांग जन सशक्तिकरण-2017 पर लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन

Short Film Competition on Divyangjan Sashaktikaran 2017 – Short Films
आरंभ करने की तिथि :
Jul 19, 2017
अंतिम तिथि :
Sep 01, 2017
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत सरकार के समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांग जन ...

भारत सरकार के समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांग जन अधिकारिता विभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्म समारोह निदेशालय के सहयोग से दिव्यांग जन सशक्तिकरण-2017 पर लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा हैं।

यह प्रतियोगिता सुग्मय भारत अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा समान्य जन के बीच दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जा रही है। विभाग सामान्य नगरिकों से प्रतियोगिता के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित करता है। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक लोग केवल एच डी फार्मेट में अपनी प्रविष्टि (फिल्म )प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2017 हैं।

लघु फिल्में, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की विभिन्न योजनाओं मसलन फैलोशिप ,छात्रवृति, कान में सुनने की मशीनों के लाभार्थियों, सहायक उपकरणों का वितरण तथा खरीद के लिए दिव्यांगजन सहायता के अन्तर्गत तिपहिया साइकिल, राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त तथा विकास निगम के ऋण लाभार्थियों (एनएचएफडीसी), सुग्मय भवन लाभार्थी, दीनदयाल दिव्यांगजन पुनर्वास योजना (डीडीआरएस) के अंतर्गत अनुदान प्राप्त करने वाले स्वंय सेवी संगठनों तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के विभिन्न कौशल विकास योजनाओं को केंद्रित रखकर बनाई जा सकती हैं।

ध्यान रखें कि लधु फिल्म की अवधि 5 मिनट से ज़्यादा नहीं होनी चाहए

लघु फिल्म श्रेणी में प्रत्येक योजना के लिए केवल एक पुरस्कार है , जिसकी राशि चार लाख रूपए की होगी।

इच्छुक व्यक्ति आवेदन पत्र और ऑथेराइजेशन पत्र नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही नीचे नियम और शर्ते का भी लिंक है , जहां आप नियम और शर्ते देख सकते हैं

पुरस्कार समारोह नई दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में 21 सितम्बर 2017 को आयोजित होगा।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
61
कुल
0
स्वीकृत
61
समीक्षाधीन