Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

पुलिस सुधारों पर अकादमिक पत्रों के माध्यम से सुझाव आमंत्रित

आरंभ करने की तिथि :
Dec 07, 2020
अंतिम तिथि :
Dec 31, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

स्कूल ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एवं पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन (SISPA),राष्ट्रीय ...

स्कूल ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एवं पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन (SISPA),राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के रिसर्च एवं पब्लिकेशन डिवीजन के सहयोग से 'भारत में पुलिस सुधारों के लिए सुझाव और सिफारिशें'विषय पर पेपर आमंत्रित कर रहा है।

विषय-वस्तु
शोध पत्र/पांडुलिपियां निम्नलिखित विषयों पर आधारित हो सकती हैं, लेकिन सिर्फ इन्हीं तक सीमित नहीं होंगी:

1. पुलिस की ड्यूटी
2. पुलिस-नागरिक संबंध
3. अपराध की जांच
4. पुलिस की जवाबदेही
5. पुलिस प्रशिक्षण
6. पुलिस भर्ती
7. पुलिस तथा प्रौद्योगिकी
8. संचालन कर्तव्यों पर पुलिस कार्मिक के कार्यकाल की स्थिरता
9. पुलिस अधिकारियों की शिकायत
10. कानून-व्यवस्था तथा जांच में अंतर

नियम एवं शर्तें
1.पांडुलिपि (.doc/.docx) के रूप में भेजी जा सकती है। 2.पांडुलिपि को 12 पॉइंट टाइम्स न्यू रोमन फॉन्ट में टाइप किया जाना चाहिए। 3.इटैलिक टाइम्स न्यू रोमन में पेपर सार होना चाहिए। 4.पांडुलिपि MS वर्ड फॉर्मेट में डबल स्पेस में होना चाहिए। 5.पांडुलिपि में 3000 से अधिक शब्द नहीं होने चाहिए। 6.हर पेज के नीचे पृष्ठ संख्या दर्ज होनी चाहिए। 7.सभी हेडिंग और सब हेडिंग बोल्ड में बायें की तरफ और कैपिटल लेटर में होना चाहिए। 8.लेखकों को APA संदर्भ शैली (7 वें संस्करण) का पालन करना अनिवार्य है।

लेखकों के लिए दिशा निर्देश
1. भेजा गया पेपर को पहले कहीं प्रकाशित नहीं किया गया हो और न ही वर्तमान में कहीं और प्रकाशन के लिए विचाराधीन होना चाहिए।
2. सभी पेपर डबल-ब्लाइंड प्रक्रिया के माध्यम से आगे भेजे जाएंगे।

सभी पांडुलिपियों को mygov.in पर भेजा जाना चाहिए।

सबमिशन की समय सीमा: रिसर्च पेपर 31 दिसंबर 2020 तक पहुंच जाना चाहिए।

पुरस्कार:
प्रथम पुरस्कार: 5000/- रुपये
द्वितीय पुरस्कार: 3000/- रुपये
तृतीय पुरस्कार: 2000/- रुपये

अन्य लाभ-
बेस्ट एंट्रीज़ को इंटरनेशनल रिसर्च जर्नल ऑफ पुलिस साइंस (IRJPS) के विशेष संस्करण में प्रकाशित किया जाएगा: (A Bi-Annual Peer Reviewed Journal)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
940
कुल
0
स्वीकृत
940
समीक्षाधीन