Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

बेहतर रिसर्च के लिए लेखन कौशल का विकास

आरंभ करने की तिथि :
Sep 30, 2019
अंतिम तिथि :
Oct 15, 2019
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

"आर्टिकुलेटिंग रिसर्च (एडब्ल्यूएसएआर) के लिए लेखन कौशल का विकास" एक ...

"आर्टिकुलेटिंग रिसर्च (एडब्ल्यूएसएआर) के लिए लेखन कौशल का विकास" एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य शोध को आसान और रोचक बना कर आम लोगों के बीच प्रसारित करना है। इस पहल के तहत, विज्ञान और प्रौद्योगिकी (S&T) विषय में पीएचडी स्कॉलर्स और पोस्ट-डॉक्टरल फेलो (PDFs) को अपनी फेलोशिप के दौरान कम से कम एक लोकप्रिय विज्ञान लेख लिखने और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

पृष्ठभूमि

भारत ने पिछले दो दशकों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी (S&T) के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। फिर भी अनुसंधान का महत्व / प्रासंगिकता ज्यादातर संस्थागत सीमाओं के दायरे में सिमटी और विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाने वाली पत्रिकाओं में लेखों के प्रकाशनों तक सीमित है। वैज्ञानिक समुदाय और आम जनता के बीच इस अंतर को कम करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। इससे भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण आरएंडडी लैब से वैज्ञानिक विकास की कहानी बताना है। देश के विभिन्न लैब से विज्ञान से संबंधित होने वाले शोध को आसान व दिलचस्प भाषा में जनता तक पहुंचाने की जरूरत है।

AWSAR क्या है?

आर्टिक्युलेटिंग रिसर्च (AWSAR) के लिए लेखन कौशल का विकास एक नई पहल है, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार (NCSTC) प्रभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा समर्थित है और यह वैज्ञानिक कार्यक्रमों को विकसित करने में सक्रिय रूप से प्रयत्नशील है। AWSAR ने पीएचडी स्कॉलर्स और पोस्ट-डॉक्टोरल फैलो (PDF) की क्षमता का उपयोग करके आम आदमी तक अनुसंधान की जानकारी आसान भाषा में पहुंचाने की परिकल्पना की है। इस कार्यक्रम का समन्वय विज्ञान प्रसार, डीएसटी की एक स्वायत्त संस्थान द्वारा किया जा रहा है।

AWSAR के तहत निम्नलिखित उद्देश्य हैं:

1. उच्च अध्ययन करने वाले युवाओं को अपने शोध कार्य के आधार पर कम से कम एक कहानी / लेख लिखने के लिए प्रोत्साहित करना।
2. लोकप्रिय विज्ञान लेखन या विज्ञान संचार / लोकप्रियता की संस्कृति के निर्माण से वैज्ञानिक सोच को मजबूत करना।
3. प्राकृतिक, भौतिक, गणित, सूचना विज्ञान, अनुप्रयुक्त विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और बहु-विषयक विज्ञान के विशिष्ट पहलुओं पर शोधकर्ताओं की पहल और आउटपुट को पहचान देना।
4. लोकप्रिय विज्ञान लेखन में प्रारंभिक कैरियर शोधकर्ताओं (पीएचडी स्कॉलर्स और पीडीएफ) के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित करना।

पीएचडी विद्वानों और पीडीएफ के अनुसंधान कार्यों से संबंधित लोकप्रिय विज्ञान से संबंधित कहानियों की प्रविष्टि

अनुसंधान से जुड़े विद्वानों और पीडीएफ से प्रविष्टि आमंत्रित की जाती है जो अपने शोध को आसान और रोचक तरीके लेखन के रूप में हो और यह गैर-वैज्ञानिक पाठकों को भी रुचिकर लगे। कहानी निष्पक्ष रूप से निम्न प्रश्नों के उत्तर पर आधारित होना चाहिए, जैसे:
• मेरा शोध क्यों मायने रखता है?
• यह महत्वपूर्ण क्यों है?
• शोधकर्ताओं को यह क्यों पसंद आएगा?
• यह पाठक को क्यों दिलचस्प लगेगी?

लेख व्यक्तिगत शोधकर्ता द्वारा किए गए शोध पर आधारित होना चाहिए। लेख पूरी तरह से या शोध के किसी भाग पर हो सकता है, लेकिन यह क्षेत्र की सामान्य समीक्षा नहीं होनी चाहिए और शोध के तौर पर यह महत्वपूर्ण होना चाहिए। लेख को रोचक लेखन के माध्यम से सामान्य दर्शकों को ध्यान में रख कर लिखा जाना चाहिए और यह पूर्व में कहीं और प्रकाशित नहीं होना चाहिए।

इस प्रतियोगिता से संबंधित पुरस्कार के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

नियमों और शर्तों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2019 है

भाग लेने के लिए कृपया निम्न लिंक पर क्लिक करें। - https://awsar-dst.in/

किसी भी प्रश्न के लिए संपर्क करें:
011-26590541

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ