Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

राष्ट्रीय ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता

National Online Essay Writing Competition
आरंभ करने की तिथि :
Jul 24, 2023
अंतिम तिथि :
Aug 20, 2023
17:00 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

ऑडिट दिवस समारोह के हिस्से के तौर पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा ...

ऑडिट दिवस समारोह के हिस्से के तौर पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) का कार्यालय “भारतीय लोकतंत्र का लचीलापन और सीएजी की भूमिका" के विषय पर दूसरे राष्ट्रीय ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है

इस निबंध प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के युवाओं को भारत के सीएजी के प्रति जागरूक करना और सार्वजनिक जवाबदेही व सुशासन को बढ़ावा देने में सीएजी के योगदान के बारे में उन्हें अवगत कराना है। यह प्रतियोगिता युवाओं को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शन करते हुए सुशासन को बढ़ावा देने वाले उन उपायों और तरीकों को सुझाने का अवसर करेगी, जिनमें सीएजी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

पुरस्कार:
निबंधों का मूल्यांकन अंग्रेजी और हिंदी में अलग-अलग किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को निम्नानुसार नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा:
• प्रथम पुरस्कार: ₹30,000
• दूसरा पुरस्कार: ₹20,000
• तीसरा पुरस्कार: ₹15,000

कृपया ध्यान दें: इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क देने /पंजीकरण कराने की जरुरत नहीं है।

पात्रता:
1. ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता वे सभी व्यक्ति शामिल हो सकते हैं, जो वर्तमान में देश के किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान के पाठ्यक्रम में अध्ययन के लिए पंजीकृत हैं।
2. प्रतिभागी की आयु 20 जुलाई 2023 को 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
3. भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के कर्मचारी इसमें भागीदारी के पात्र नहीं होंगे
4. प्रत्येक प्रतिभागी की केवल एक प्रविष्टि पर विचार किया जाएगा। यदि यह पता चलता है कि किसी
प्रतिभागी ने एक से अधिक प्रविष्टियाँ जमा की हैं, तो उसकी सभी प्रविष्टियाँ अयोग्य मानी जाएगी।

प्रविष्टि:
1. निबंध 1500 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए।
2. निबंध अंग्रेजी या हिंदी में लिखा जा सकता है।
3. प्रतिभागियों को संलग्नक के रूप में छह दस्तावेज़ ऑनलाइन जमा करने होंगे और इन्हें एक ही ई-मेल पते: essay2023[at]cag[dot]gov[dot]in पर भेजना होगा। इन दस्तावेज़ों के विवरण पैरा 5.4.1.1 से 5.4.1.5 में दिए गए हैं। ई-मेल का विषय “CAG’s National Online Essay Writing Competition” होना चाहिए।
4. प्रतिभागियों को निबंध एमएस वर्ड डॉक्स और पीडीएफ प्रारूप में - कैलीबरी (अंग्रेजी)/मंगल (हिन्दी) फॉन्ट में भेजना होगा। .docx और .pdf दोनो फ़ाइल ई-मेल के साथ भेजे जाने चाहिए। डाक से भेजे गए निबंध स्वीकृत नहीं किए जाएंगें। प्रतिभागी के नाम/ईमेल या अन्य व्यक्तिगत विवरण का उल्लेख निबंध के मुख्य भाग में कहीं भी करने पर उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।

टाइमलाइन:
निबंध 21 जुलाई 2023 को 10:00 बजे से 20 अगस्त 2023 को 17:00 बजे तक ई-मेल किए जा सकते हैं। इस अवधि के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

विवरण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ