Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

सूरत आइडियाज़ एंड इनोवेशन लैब (SURATi iLAB) के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
May 28, 2018
अंतिम तिथि :
Aug 01, 2018
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

स्मार्ट सिटीज मिशन के एक अंग के तौर पर सूरत नगर निगम (एसएमसी) और सूरत ...

स्मार्ट सिटीज मिशन के एक अंग के तौर पर सूरत नगर निगम (एसएमसी) और सूरत स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड (एसएससीडीएल) सूरत में विकास, उद्यमिता, निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एक संस्थान की स्थापना करना तथा नवाचार एवं स्टार्टअप पारिस्थितिक तंत्र को बढ़ावा देने के लिए एक वैश्विक स्मार्ट सिटी का निर्माण करना है। इसके लिए SURATi iLAB का गठन किया गया। यह कंपनी अधिनियम 2013 के धारा 8 के तहत एसएससीडीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में पंजीकृत है। SURATi iLAB देश में किसी भी शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) द्वारा शुरु की गई अपनी तरह पहली पहल है।

SURATi iLAB इनोवेशन, इनक्यूबेशन, स्टार्ट-अप और ट्रेड गतिविधियों के लिए नवाचारकों, उद्यमियों, उद्यम निधि, सलाहकारों, सहयोगियों और अकादमिक और शोध संस्थानों के नेटवर्क के एक सहायक के रूप में कार्य करेगा। यह इंटरनेट के नए स्रोतों के जरिए डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा ताकि हीरा और वस्त्र उद्योगों में सूरत के प्रभुत्व को बनाए रखा जा सके। इसके लिए आईओटी, 3 डी प्रिंटिंग, ब्लॉकचेन, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उभरते क्षेत्रों में नवाचारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

लैब में अत्याधुनिक तेज गति वाली इंटरनेट कनेक्टिविटी, हाई-टेक लैब, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस रूम, कैफेटेरिया, लाइब्रेरी इत्यादि के साथ विशेषज्ञों और सलाहकारों की भी मदद उपलब्ध रहेगी , साथ ही वे विभिन्न हितधारकों और कार्यात्मक समूहों से भी जुड़े रहेंगें।

नियमों और शर्तों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमा करने की अंतिम तिथि 7 जून, 2018 है

नोट: प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2018 तक बढ़ा दी गई है।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
223
कुल
0
स्वीकृत
223
समीक्षाधीन