Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

स्वर्णिम विजय वर्ष के लिए प्रतीक चिह्न डिजाइन प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Nov 04, 2020
अंतिम तिथि :
Nov 11, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारतीय सशस्त्र सेनाओं की 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय की स्वर्ण ...

भारतीय सशस्त्र सेनाओं की 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय की स्वर्ण जयंती

दिसंबर 1971 में, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान पर एक शानदार जीत हासिल की जिसके कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ। 16 दिसंबर 2021 को इस प्रसिद्ध जीत का 50 वां वर्ष पूरा हो रहा है और वर्ष 2021 को स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। दिसंबर 2020 से शुरू होने वाले वर्ष से 16 दिसंबर 2021 तक कई आयोजनों की योजना बनाई जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए एक अलग प्रतीक चिह्न बनाने का प्रस्ताव रखा है जो विशिष्ट रूप से स्वर्णिम विजय वर्ष के समारोहों से जुड़ी सभी घटनाओं की पहचान के लिए होगा।

रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों का विभाग भारतीय नागरिकों को लोगो डिजाइन आमंत्रित करता है।

प्रतियोगियों से अनुरोध है कि वे लोगो को डिजाइन करते समय निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करें:

-प्रतीक चिह्न को ऐसा डिज़ाइन किया जाना चाहिए कि तीनों सेवाओं यानि भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की भागीदारी को चित्रित किया जाए।

-प्रतीक चिह्न को हमारी विरोधी सेना का उपहास करने/अपमान करने की बजाय हमारे सशस्त्र बलों की उपलब्धियों का स्मरण किया जाना चाहिए।

-हथियार / उपकरण, यदि लोगो में दर्शाया गया है, तो 1971 के युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा इसका इस्तेमाल किया गया हो।

-प्रतीक चिह्न में प्रयुक्त सभी उद्धरण द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) होने चाहिए।

प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2020 है।

विजेता प्रतीक चिह्न को 50,000/- रूपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

नियम और शर्तों को जानने के लिए यहां क्लिक करें |

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1017
कुल
0
स्वीकृत
1017
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना