Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

“समाज की सेवा मे हमेशा तत्पर भारतीय पुलिस” पर फोटो-कैप्शन प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Oct 07, 2022
अंतिम तिथि :
Oct 22, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

इंटरपोल 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2022 के दौरान नई दिल्ली में अपनी 90वीं ...

इंटरपोल 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2022 के दौरान नई दिल्ली में अपनी 90वीं वार्षिक आम सभा आयोजित करने जा रहा है। सरकार द्वारा 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत में इस महासभा का आयोजन किया जा रहा है। पिछली बार भारत में महासभा 25 साल पहले 1997 में आयोजित की गई थी।

इंटरपोल की महासभा एक बहुत ही प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जिसमें 195 देशों के प्रतिनिधिमंडलों का पूरा पुलिस नेतृत्व भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 अक्टूबर को इस बैठक का उद्घाटन करेंगे और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 अक्टूबर को समापन समारोह को संबोधित करेंगे। सीबीआई (जो कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आता है) इंटरपोल में भारत के प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम की मेजबानी करेगा।

समाज में पुलिस के महत्वपूर्ण योगदान को प्रदर्शित करने हेतु, देशवासियों को “समाज की सेवा मे हमेशा तत्पर भारतीय पुलिस” विषय पर उनके द्वारा लिए गए फोटो के साथ एक-पंक्ति में कैप्शन साझा करने के लिए आमंत्रित करता है।

पुरस्कार
नई दिल्ली में अक्टूबर 18-21 से इंटरपोल की वार्षिक आम सभा के अवसर पर प्रदर्शनी के दौरान संभावित प्रदर्शन के लिए शीर्ष दस चयनित तस्वीरें सीबीआई को प्रदान की जा सकती हैं।

सबमिशन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2022 है।

नियम और शर्तों के लिए यहां क्लिक करें PDF (153 KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
414
कुल
0
स्वीकृत
414
समीक्षाधीन