Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कारों के लिए एक ट्रॉफी और स्क्रॉल डिजाइन करें

आरंभ करने की तिथि :
Aug 03, 2018
अंतिम तिथि :
Sep 05, 2018
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने 2017 में राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार की ...

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने 2017 में राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार की शुरुआत की है। पुरस्कारों का उद्देश्य सर्वोत्तम सीएसआर और अभिनव परियोजनाओं को पहचान कर प्रोत्साहित करना है और उन्हें बढ़ावा देने एवं जमीनी स्तर सफल बनाने हेतु भरपूर मदद प्रदान करना है। यह पुरस्कार सामाजिक विकास परियोजनाओं या कार्यक्रमों से संबंधित संगठनों को प्रोत्साहित करने और उनके संचालन में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) सिद्धांतों के पुनर्गठन को बढ़ावा के लिए स्थापित किए गए हैं।

राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कारों का उद्देश्य:
- सीएसआर गतिविधियों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए कंपनियों की विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा
- कंपनियों को पूरी राशि यानी समुचित सीएसआर व्यय खर्च करने के लिए प्रोत्साहित करना
- नवाचार , प्रौद्योगिकी का उपयोग, लिंग और पर्यावरण के मुद्दों, स्थिरता, मापनीयता और सीएसआर की प्रतिकृतियता की गतिविधियों को बढ़ावा
- कॉर्पोरेट की सीएसआर गतिविधियों को चैनलाइज़ करनाा ताकि उनकी गतिविधियों के लाभ समाज के वंचित वर्गों और देश के सुदूर क्षेत्रों तक पहुंच सकें

कार्य के लिए आवश्यक कौशल:
1. बेहद रचनात्मक हो।
2. प्रतिष्ठित पुरस्कारों को डिजाइन करने में कंपनी या व्यक्ति के पास पर्याप्त अनुभव होना चाहिए।
3. कंपनी या व्यक्ति , जिसने पहले किसी भी राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए ट्रॉफी और स्क्रॉल तैयार किया है, को प्राथमिकता दी जाएगी।

हमारी अपेक्षा:
पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं, इसलिए ट्रॉफी और स्क्रॉल का डिजाइन पुरस्कारों के स्तर के अनुरूप होना चाहिए (इस संबंध में, भारत सरकार के इसी स्तर के अन्य राष्ट्रीय पुरस्कारों की ट्रॉफी और स्क्रॉल को संदर्भित किया जा सकता है)।
कुछ अनिवार्य आवश्यकताएं नीचे उल्लिखित हैंं: -

1. ट्रॉफी और स्क्रॉल में निम्न शामिल होना चाहिए:

ट्रॉफी के लिए
ए. प्रामाणिकता और प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय प्रतीक शामिल किया जाना चाहिए।
बी. पुरस्कार का नाम यानी, राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार(National CSR Awards ) को अंकित किया जाना चाहिए।
सी. राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कारों का आधिकारिक लोगो पुरस्कार में शामिल किया जाना चाहिए।
घ. डिज़ाइन में पुरस्कार के बारे में वर्णन या विवरण के लिए स्थान होना चाहिए।
ई. लोगो की स्थिति, राष्ट्रीय प्रतीक और अन्य लेखन उपयुक्त जगह पर होना चाहिए। ट्रॉफी का डिजाइन उत्कृष्ट होना चाहिए।
च. बेस प्लेट शामिल किया जाना चाहिए।
जी. डिजाइन को एक संक्षिप्त तर्क / विवरण के साथ भेजा जाना चाहिए।

स्क्रॉल के लिए
ए. प्रामाणिकता और प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय प्रतीक शामिल किया जाना चाहिए।
ख. पुरस्कार का नाम यानी, राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार (National CSR Awards ) को अंकित किया जाना चाहिए।
सी. स्क्रॉल पर पुरस्कार की श्रेणी स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए जिसके लिए सम्मान दिया जा रहा है।
घ. उपर्युक्त विवरण द्विभाषी में होना चाहिए।
ई. संबंधित प्राधिकारी के हस्ताक्षर के लिए उपयुक्त जगह प्रदान की जानी चाहिए।
च. लोगो की स्थिति, राष्ट्रीय प्रतीक और अन्य लेखन-अप में सभी कोणों से पर्याप्त स्थान होना चाहिए।
जी. डिजाइन के साथ एक संक्षिप्त तर्क / विवरण प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

डॉवेल
स्क्रॉल को सही तरीके से पकड़ने के उद्देश्य से डॉवेल का इस्तेमाल किया जाता है
2. ट्रॉफी और स्क्रॉल (डॉवेल के साथ) के साथ क्रिएटिव डिज़ाइन माईगव पोर्टल पर पोस्ट किया जाना है।
3. ट्रॉफी और स्क्रॉल के डिजाइन के साथ डिजाइन का तर्कसंगत विवरण सॉफ्टकॉपी में भेजे जाने चाहिए (न्यूनतम 2 एमबी, जेपीजी और पीएनजी प्रारूप, विभिन्न कोणों के साथ)।
4. ट्रॉफी, डॉवेल के साथ स्क्रॉल के डिजाइन की अवधारणा को समझाने के लिए विवरण ( यानी रंग, फ़ॉन्ट, फ़ॉन्ट का आकार, सामग्री का उपयोग, आयाम इत्यादि) प्रस्तुत किया जाएगा।

5. इसका संदर्भ 2 अगस्त, 2018 को माईगव पोर्टल पर पोस्ट किया जाएगा। प्रविष्टियां जमा करने की आखिरी तारीख 4 सितंबर, 2018 होगी।

पुरस्कार:
1. ट्रॉफी और स्क्रॉल के चयनित डिजाइन के लिए 20000 / - रुपये के पुरस्कार राशि (ट्रॉफी के लिए 15000 / - रुपये और स्क्रॉल के लिए 5000 / - रुपये) से सम्मानित किया जाएगा।
2. चयनित ट्रॉफी और स्क्रॉल को स्टीयरिंग कमेटी के अनुमोदन के बाद ही पुरस्कार राशि दी जाएगी।

प्रतिभागी का व्यक्तिगत विवरण:
ट्रॉफी और स्क्रॉल के डिजाइन के साथ प्रतिभागियों को निम्नलिखित व्यक्तिगत विवरण प्रदान करना चाहिए।
1. प्रतिभागी का नाम
2. शिक्षा
3. व्यवसाय
4. अनुभव
5. आवासीय पता
6. आधिकारिक पता
7. मोबाइल नंबर
8. ईमेल आईडी।

नियमों और शर्तों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार के विवरण के लिए यहां क्लिक करें

प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए लिखें:
लेफ्टिनेंट कर्नल जेबी धनकर (सेवानिवृत्त)
कार्यक्रम प्रबंधक, एनसीएसआरए, आईआईसीए
jbd.iica@gmail.com

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
215
कुल
0
स्वीकृत
215
समीक्षाधीन