आत्मनिर्भर बनने के अपने दृढ़ संकल्प की दिशा में, भारत ने विशेष रूप से सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले डोमेन में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिज़ाइन निर्माण के लिए एक हब बनने की दिशा में अपनी यात्रा शुरू की है। भारत सरकार ने 76,000 करोड़ रुपये (> 10 बिलियन अमरीकी डॉलर) के परिव्यय के साथ व्यापक स्तर पर एक सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत भारत में डिस्प्ले ईकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं।