Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 के लिए गीत आमंत्रित - 2.0

इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 के लिए गीत आमंत्रित - 2.0
आरंभ करने की तिथि :
Sep 19, 2022
अंतिम तिथि :
Nov 19, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

मिलेट्स छोटे बीज वाली वार्षिक घासों का एक समूह होता है जो कि अनाज ...

मिलेट्स छोटे बीज वाली वार्षिक घासों का एक समूह होता है जो कि अनाज फसलों के रूप में प्रमुख तौर पर समशीतोष्ण, उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के शुष्क क्षेत्रों में सीमांत भूमि पर उगाए जाते हैं। बाजरा 131 देशों में उगाया जाता है। यह एक प्राचीन खाद्य अनाज, जिसका सबसे पहला प्रमाण सिंधु सभ्यता में 3000 ईसा पूर्व में मिलता है। एशिया और अफ्रीका में 59 करोड़ लोगों के लिए बाजरा पारंपरिक भोजन है।

बाजरा मोटे अनाज और प्रोटीन, फाइबर, विटामिन एवं खनिजों का भंडार है। इनमें ज्वार, बाजरा, फिंगर मिलेट (रागी/मंडुआ) और छोटे बाजरा शामिल हैं; कुटकी, कोदो मिलेट, बार्नयार्ड मिलेट (सावा/झंगोरा), फॉक्सटेल मिलेट (कंगनी/काकुन), प्रोसो बाजरा (चीन) सभी मिलेट के अंतर्गत आते हैं, जिन्हें अब उनके उच्च पोषक मूल्य के कारण उन्हें 'पोषक-अनाज' कहा जाता है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा प्रायोजित और 70 से अधिक देशों द्वारा समर्थित एक प्रस्ताव को अपनाया, जिसके परिणामस्वरुप 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया गया। इस प्रस्ताव का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन द्वारा चिह्नित कठिन परिस्थितियों में बाजरा के स्वास्थ्य लाभ और खेती के लिए उनकी उपयुक्तता के बारे में जन जागरूकता को बढ़ाना है। इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स (IYoM)-2023 समारोह के लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय नोडल मंत्रालय होगा। भारत आज विभिन्न अभियानों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर अपने विषय को मजबूती से उठा रहा है।

मिलेट्स के महत्व को प्रदर्शित करने एवं इसके प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए माईगव, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर मिलेट्स के महत्व पर गीत लेखन के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

तकनीकी मापदंड

1) इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे साउंडक्लाउड, यूट्यूब, ड्रॉपबॉक्स आदि पर उच्च गुणवत्ता वाली ऑडियो फाइल के प्रारूप में अपनी प्रविष्टि अपलोड करनी होगी एवं सबमिशन बॉक्स में लिंक साझा करना होगा
2) गाने की अवधि 3-5 मिनट होनी चाहिए।
3) प्रत्येक प्रतिभागी को गीत के बारे में एक संक्षिप्त विवरण (अधिकतम 100 शब्द) प्रस्तुत करना होगा।
4) गीत विशिष्ट और अर्थपूर्ण होना चाहिए।
5) मिलेट पर गीत सरकार संगठन के हर मंच जैसे सम्मेलन, संगोष्ठी, मेला आदि पर प्रयोग करने योग्य होना चाहिए।

पुरस्कार विवरण:
विजेता प्रविष्टि को निम्नलिखित राशि से सम्मानित किया जाएगा:
• प्रथम पुरस्कार- 1,00000/-
• दूसरा पुरस्कार- 50,000/-
• तीसरा पुरस्कार- 25,000/-

जमा करने की अंतिम तिथि- 19 नवंबर 2022

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। (PDF-147KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
259
कुल
0
स्वीकृत
259
समीक्षाधीन