Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

एक भारत श्रेष्ठ भारत फोटोग्राफी प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Feb 27, 2020
अंतिम तिथि :
Apr 05, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम भाषाई, साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेल, ...

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम भाषाई, साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेल, पर्यटन और अन्य रूपों से लोगों के आदान-प्रदान से राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, केंद्रीय मंत्रालयों और आम जनता के बीच एक समन्वित पारस्परिक जुड़ाव प्रक्रिया द्वारा "एकता के लिए विविधता" मनाने के लिए है। समय और प्रौद्योगिकी ने संपर्क और संचार के मामले में दूरियां कम कर दी हैं। ऐसे युग में जो गतिशीलता और आउटरीच की सुविधा प्रदान करता है, विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के बीच मानव बंधन और राष्ट्र-निर्माण के लिए एक सामान्य दृष्टिकोण के रूप में सांस्कृतिक आदान-प्रदान स्थापित करना महत्वपूर्ण है। पारस्परिक समझ और विश्वास भारत की ताकत की नींव है और सभी नागरिकों को भारत के सभी कोनों में सांस्कृतिक रूप से एकीकृत महसूस करना चाहिए।

देश में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भाषा, साहित्य, भोजन, त्योहारों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पर्यटन आदि के क्षेत्रों में एक दूसरे के साथ संरचित समन्वतय के लिए दूसरे राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों के साथ जोड़ा गया है।

ईबीएसबी अभियान के तहत, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक दूसरे के साथ जोड़ा गया है। युग्मित राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों की सूची यहाँ देखी जा सकती है।

"एक भारत श्रेष्ठ भारत" गतिविधियों के एक भाग के रूप में, उच्चतर शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार लोगों को एक साथ लाने के लिए फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित कर रही है ताकि वे भागीदार राज्य की भाषा, संस्कृति, व्यंजनों, विरासत परंपरा आदि से परिचित हों।
इस प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिभागी अपने साथी राज्य के किसी भी पक्ष की क्लिक की गई तस्वीरों को प्रस्तुत कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, तमिलनाडु का एक व्यक्ति जम्मू-कश्मीर/लद्दाख के फोटो प्रस्तुरत कर सकता है।

प्रविष्टियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल, 2020 है।

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार:
• प्रथम पुरस्कार : 5,000/- रु.
• द्वितीय पुरस्कार : 3,000/- रु.
• तृतीय पुरस्कार : 2,000/- रु.
• 1,000/- रु. के पांच सांत्वना पुरस्कार
• सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र
• शीर्ष प्रविष्टियों को प्रतिभागियों के नाम टैग के साथ प्रत्येक दिन ईबीएसबी सोशल मीडिया पेज/वेबसाइट स्क्रोलर पर प्रकाशित किया जाएगा|

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
4197
कुल
0
स्वीकृत
4197
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना