Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

कुरुक्षेत्र जर्नल के लिए कवर डिजाइन प्रतियोगिता

कुरुक्षेत्र जर्नल के लिए कवर डिजाइन प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
Feb 16, 2023
अंतिम तिथि :
Mar 08, 2023
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

कुरुक्षेत्र सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन प्रकाशन विभाग ...

कुरुक्षेत्र सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन प्रकाशन विभाग निदेशालय द्वारा मुद्रित और प्रकाशित ग्रामीण विकास पर आधारित एक मासिक पत्रिका है। यह दो भाषाओं अंग्रेजी और हिंदी में प्रकाशित की जाती है। 1952 से कुरुक्षेत्र अंग्रेजी और 1954 से कुरुक्षेत्र हिंदी में प्रकाशित हो रही है। यह विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक लेखों के माध्यम से ग्रामीण विकास के संदेश को देशवासियों तक पहुंचाता है जो पाठकों को ग्रामीण विकास के विभिन्न विषयों पर शिक्षित करता है। कुरुक्षेत्र प्रतियोगी परीक्षा के इच्छुक उम्मीदवारों और जिज्ञासु लोगों के लिए आवश्यक साबित हुआ है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार का प्रकाशन विभाग, MyGov के सहयोग से, सभी नागरिकों को "पंचायती राज" विषय पर आधारित अपनी पत्रिका के लिए एक कवर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है जो कि पाठकों की रुचि को बढ़ाएगा और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

तकनीकी मापदंड:
1. प्रतियोगिता सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।
2. कवर डिजाइन का साइज 8.706"x 11.264" में होना चाहिए।
3. डिजाइन को थीम यानी 'पंचायती राज' को प्रतिबिंबित करना चाहिए।

पुरस्कारः
विजेता प्रविष्टि को 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

जमा करने की समय सीमा 8 मार्च, 2023 है।

नियम एवं शर्तें देखने हेतु यहाँ क्लिक करें| (PDF - 119 KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
265
कुल
0
स्वीकृत
265
समीक्षाधीन