Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए देशवासियों द्वारा वीडियो आमंत्रित

कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए देशवासियों द्वारा वीडियो आमंत्रित
आरंभ करने की तिथि :
Jan 13, 2022
अंतिम तिथि :
Jan 21, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत ने कोविड के खिलाफ लड़ाई हमेशा जनभागीदारी के साथ लड़ी है। देश ने ...

भारत ने कोविड के खिलाफ लड़ाई हमेशा जनभागीदारी के साथ लड़ी है। देश ने समय-समय पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए दर्शाया है कि आखिर 1.3 बिलियन देशवासी एक साथ क्या कर सकते हैं। जनता कर्फ्यू से लेकर दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में योगदान तक, भारत ने पूरे जोश और ताकत के साथ इस महामारी के साथ अब तक लड़ा है।

2022 में अब हम ओमिक्रॉन जैसी महामारी की चुनौती का सामना कर रहे हैं, जिससे लड़ने के लिए नई ऊर्जा और ताकत की जरूरत है। हमें एक बार फिर एक साथ आने की जरूरत है ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके और देशवासियों की सुरक्षा की जा सके।
कोविड के खिलाफ प्रमुख सुरक्षा के रुप में मास्क का उपयोग, हाथ धोने, सामाजिक दूरी और बंद स्थानों को हवादार बनाने के साथ कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जरुरी है।

इस उद्देश्य के साथ, हम देशवासियों से न केवल कोविड उपयुक्त व्यवहार पालन करने बल्कि दूसरों से भी इसका पालन करवाने के साथ मास्क का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए वीडियो आमंत्रित करते हैं।

वीडियो लगभग 10 सेकंड, 30 सेकंड या 60 सेकंड के हो सकते हैं।

इन वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल - इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक, लिंक्डइन, यूट्यूब, कू, शेयरचैट, चिंगारी, रोपोसो, बोलो इंडिया आदि पर हैशटैग #IndiaFightsCorona और टैग @MyGovIndia और @MoiHFWIndia के साथ शेयर किया जाएगा। आप इंस्टा रील भी बना सकते हैं।

इस पेज पर मास्क के उपयोग और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए आपके जागरुकता संदेश के साथ सोशल मीडिया पोस्ट का लिंक शेयर किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य मास्क के उपयोग को बढ़ावा देना, कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना और अन्य नागरिकों को टीकाकरण की आवश्यकता के बारे में जागरुक करना है।
मास्क पहनने और नियमित रुप से हाथों को साफ करने के महत्व का संदेश देते हुए वीडियो सभी को और विशेष रूप से परिवार में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती डोज के साथ टीकाकरण सुनिश्चित करते हुए होना चाहिए।

दस सर्वश्रेष्ठ वीडियो को दूरदर्शन और भारत सरकार के सभी आधिकारिक चैनलों पर दिखाया जाएगा।
प्रत्येक राज्य एवं भाषा की तीन सर्वश्रेष्ठ वीडियो को चुना जाएगा।
सर्वश्रेष्ठ वीडियो क्रिएटर्स को सरकार द्वारा विधिवत रुप से मान्यता दी जाएगी।

जमा करने की अंतिम तिथि 21/01/2022 है।

नियम और शर्तों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। (PDF- 186KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
258
कुल
0
स्वीकृत
258
समीक्षाधीन