Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

जल संरक्षण पर सफलता की कहानी प्रतियोगिता

जल संरक्षण पर सफलता की कहानी प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
Dec 01, 2021
अंतिम तिथि :
Jan 31, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

जल शक्ति अभियान - कैच द रेन टैगलाइन के साथ “Catch the Rain- where it falls, when it falls” भारत के ...

जल शक्ति अभियान - कैच द रेन टैगलाइन के साथ “Catch the Rain- where it falls, when it falls” भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22.03.2021 को विश्व जल दिवस के अवसर पर शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसका उद्देशय राज्यों और हितधारकों के साथ मिलकर एवं लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ संबंधित क्षेत्र की जलवायु स्थिति और मिट्टी के स्तर के अनुकूल उपयुक्त वर्षा जल संचयन संरचना (RWHS) का निर्माण करना है।
जल संरक्षण पर बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया था ताकि यह "जल आंदोलन" एक "जन आंदोलन" बन सके। यह अभियान देश के सभी जिलों के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को अपने साथ शामिल करता है, जो कि इसे दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा वर्षा जल संचयन अभियान में से एक बनाता है। पुराने और पारंपरिक वर्षा जल संचयन के रखरखाव के अलावा, नए वर्षा जल संचयन का निर्माण; देश में सभी जल निकायों का जियो-टैग, जीआईएस आधारित डेटा-बेस तैयार करना और नए एवं अभिनव वर्षा जल संचयनों की वैज्ञानिक दृष्टि के लिए इसका उपयोग करना; जल शक्ति केंद्रों की स्थापना, सभी जिला मुख्यालयों में एकल खिड़की जल संसाधन ज्ञान केंद्र; वनरोपण आदि इस अभियान का अभिन्न हिस्सा हैं।
राष्ट्रीय जल मिशन (nwm.gov.in), जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के इस अभियान को लागू और निगरानी करने के लिए नोडल एजेंसी है। जल शक्ति अभियानः कैच द रेन सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह जल संरक्षण की जिम्मेदारी लें और देश के बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में काम करें।
राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालयः "जल शक्ति अभियान: कैच द रेन" अभियान के तहत युवाओं में जागरूकता पैदा करने उनके बेहतर भविष्य के लिए 8 से 16 वर्ष के आयुवर्ग के छोटे बच्चों से "जल संरक्षण" पर राष्ट्रीय स्तर की कविता प्रतियोगिता के लिए कविताएं आमंत्रित करता है।

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। (पीडीएफ 82 केबी)

प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1458
कुल
0
स्वीकृत
1458
समीक्षाधीन