Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

ट्राइब्स इंडिया के ब्रांड एंबेसडर बनें

आरंभ करने की तिथि :
Mar 31, 2021
अंतिम तिथि :
Jun 30, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

आदिवासी शिल्प, संस्कृति और जीवन शैली को बढ़ावा देने और आदिवासियों के ...

आदिवासी शिल्प, संस्कृति और जीवन शैली को बढ़ावा देने और आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक विकास के सरकारी प्रयासों के समर्थन के उद्देश्य से ट्राइफेड, जनजातीय मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा "ट्राइब्स इंडिया के ब्रांड एंबेसडर बनें" प्रतियोगिता शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य देशभर की जनता को उनकी विरासत और कलात्मकता से परिचित कराना है।

प्रतिभागी को आदिवासी उत्पाद के उपयोग के साथ-साथ उस जगह / दुकान के विवरण एवं किसी भी आदिवासी उत्पाद की विशेषता वाली अपनी कहानियां पोस्ट करनी होंगी। यह कहानिया शॉर्ट वीडियो के रुप में 30 सेकेंड से 5 मिनट की होनी चाहिए। जनजातीय उत्पादों में पुरुषों या महिलाओं के परिधान, गहने, पेंटिंग, धातु शिल्प, टेराकोटा और मिट्टी के बर्तन, सजावटी सामान, खाद्य और जैविक आइटम, बेंत और बांस की वस्तुएं, स्टेशनरी, फर्नीचर, घर का सामान, भोजन, आदि शामिल हो सकते हैं।

प्रतिभागी माईगव पोर्टल पर यूट्यूब वीडियो के लिंक के रूप में अपनी कहानियों को शेयर कर सकते हैं।

भेजने की अंतिम तिथि 30 जून 2021 है।

सभी चयनित प्रविष्टियों को गिफ्ट वाउचर से पुरस्कृत किया जाएगा। अधिकतम 50 लोगों को यह गिफ्ट वाउचर प्रदान किया जाएगा जो सभी ट्राइब्स इंडिया शोरूम और इसके ई-कॉमर्स साइट Tribesindia.com पर मान्य होगा।

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
848
कुल
0
स्वीकृत
848
समीक्षाधीन