Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

भारत पर्व 2023 के लिए एक आकर्षक लोगो डिजाइन करें

भारत पर्व 2023 के लिए एक आकर्षक लोगो डिजाइन करें
आरंभ करने की तिथि :
Dec 14, 2022
अंतिम तिथि :
Jan 03, 2023
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

गणतंत्र दिवस समारोह के एक भाग के रूप में दिनांक 26 से 31 जनवरी, 2023 तक लाल ...

गणतंत्र दिवस समारोह के एक भाग के रूप में दिनांक 26 से 31 जनवरी, 2023 तक लाल किले, दिल्ली के सामने स्थित उद्यान और ज्ञान पथ में भारत सरकार द्वारा "भारत पर्व" समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस समारोह में खाद्य महोत्सव, हस्तशिल्प मेला, लोक और जनजातीय नृत्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा प्रदर्शन, सर्विस बैंड कॉन्सर्ट, गणतंत्र दिवस की झांकी का प्रदर्शन, लाल किले पर प्रकाश व्यवस्था आदि शामिल होंगे

इस आयोजन के दौरान देखो अपना देश, एक भारत श्रेष्ठ भारत, जी 20 और मिशन लाइफ की ब्रांडिंग और प्रचार किया जाएगा। पूरे भारत पर्व जोन को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र के रूप में नामित किया जाएगा।

भारत पर्व 2023 के आयोजन के लिए माईजीओवी प्लेटफॉर्म पर एक लोगो डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

पर्यटन मंत्रालय को इस आयोजन के लिए नोडल मंत्रालय के रूप में नामित किया गया है, जिसके मुख्य आकर्षणों में आयोजन स्थल पर गणतंत्र दिवस परेड की सर्वश्रेष्ठ झांकी का प्रदर्शन, 3-सशस्त्र बल बैंड (स्थिर और गतिशील), जोनल सांस्कृतिक केंद्रों के साथ-साथ राज्यों / संघ राज्यक्षेत्रों की सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन, 60 फूड स्टॉल के साथ एक अखिल भारतीय फूड कोर्ट और 65 हस्तशिल्प स्टालों के साथ एक अखिल भारतीय शिल्प बाजार शामिल हैं।

"भारत पर्व" का उद्घाटन 26 जनवरी, 2023 को शाम 5:00 बजे होगा और यह आम जनता के लिए 26 जनवरी, 2023 को शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक और 27 से 31 जनवरी, 2023 तक दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुला रहेगा।

तकनीकी मानदंड

• प्रतिभागियों को केवल जेपीईजी / जेपीजी / पीएनजी प्रारूप में लोगो अपलोड करना होगा।
• लोगो को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाना चाहिए। प्रतियोगिता के विजेता को एडिटेबल और ओपन फाइल फॉर्मेट में डिजाइन प्रस्तुत करना होगा। प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि मौलिक डिजाइन प्रस्तुत किए जाएँ।
• प्रत्येक प्रविष्टि को डिज़ाइन किए गए लोगो पर एक सॉफ्ट कॉपी में तर्कसंगत और रचनात्मक विचारों (100 शब्दों से अधिक नहीं) के विस्तृत तर्क और व्याख्या के साथ प्रस्तुत करना होगा।
• लोगो एक रंगीन प्रारूप में डिजाइन किया जाना चाहिए। लोगो का आकार पोर्ट्रेट या लैंडस्केप मोड में 5 सेमी * 5 सेमी से 30 सेमी * 30 सेमी के बीच हो सकता है।
• लोगो वेबसाइट/सोशल मीडिया जैसे ट्विटर/फेसबुक, प्रेस विज्ञप्तियों और मुद्रण योग्य जैसे स्टेशनरी, साइनेज, लेबल आदि, पत्रिकाओं, विज्ञापनों, होल्डिंग्स, स्टैंडीज, ब्रोशर, पत्रक, पैम्फलेट, स्मृति चिन्ह और प्राकृतिक कृषि कार्यक्रम के संवर्धन के लिए अन्य प्रचार तथा विपणन सामग्री पर उपयोग करने योग्य होना चाहिए।
• लोगो इमेज न्यूनतम 300 डीपीआई के साथ हाई रिज़ॉल्यूशन में होनी चाहिए।
• 100% पर स्क्रीन पर देखे जाने पर लोगो साफ दिखना चाहिए (पिक्सीलेटेड या बिट-मैप न हो)
• प्रविष्टियों को कम्प्रैस्ड अथवा सेल्फ एक्सट्रेक्टिंग फॉर्मेट में प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए।
• लोगो डिजाइन इम्प्रिंट या वॉटरमार्क नहीं किया जाना चाहिए।

पुरस्कार

प्रथम, द्वितीय, तृतीय तीन पुरस्कार दिए जाएँगे जो निम्नानुसार होंगे:- (परिणाम की घोषणा के 3 महीने के भीतर प्राप्त किया जाना चाहिए)
(क) प्रथम पुरस्कार - विजेता तथा एक अन्य व्यक्ति के लिए 3 रात - 4 दिन सिक्किम की यात्रा (भोजन के साथ आवास + दर्शनीय स्थलों की यात्रा)**
(ख) द्वितीय पुरस्कार – विजेता तथा एक अन्य व्यक्ति के लिए चेन्नई और पुडुचेरी की 3 रात - 4 दिन की यात्रा (आवास + दर्शनीय स्थलों की यात्रा)**
(ग) तृतीय पुरस्कार – विजेता तथा एक अन्य व्यक्ति के लिए अजमेर-पुष्कर की 2 रात-3 दिन की यात्रा (आवास + दर्शनीय स्थलों की यात्रा)**

प्रविष्टि देने की अंतिम तिथि 03 जनवरी 2023 है।

नियम और शर्तों के लिए यहां क्लिक करें - PDF (108 KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
921
कुल
0
स्वीकृत
921
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना