Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

मेगा फूड इवेंट 2023 प्रतियोगिता के लिए टैगलाइन प्रतियोगिता

मेगा फूड इवेंट 2023 प्रतियोगिता के लिए टैगलाइन प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
Nov 21, 2022
अंतिम तिथि :
Dec 20, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में घोषित किया गया है। ...

वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में घोषित किया गया है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय बाजरा के महत्व के प्रचार-प्रसार हेतु अक्टूबर में मेगा फूड इवेंट 2023 का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन को और अधिक सफल बनाने एवं प्रतियोगिता के माध्म से जनभागीदारी द्वारा इसकी व्यापकता बढ़ाने के लिए MoFPI, माईगव के साथ मिलकर मेगा फूड इवेंट 2023 के लिए एक टैगलाइन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

जमा करने की प्रक्रिया:

• सभी प्रविष्टियां 20 दिसंबर 2022 से पहले mygov.in पर सबमिट की जानी चाहिए। कोई भी ऑफलाइन/मैन्युअल प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
• प्रतिभागी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसकी प्रोफ़ाइल सटीक और अपडेटेड है क्योंकि MoFPI आगे संचार के लिए इसका उपयोग करेगा। इसमें नाम, फोटो, पूरा डाक पता और ईमेल आईडी और फोन नंबर जैसे विवरण शामिल हैं। अधूरी प्रोफाइल वाली प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रतिभागी और प्रोफ़ाइल स्वामी एक ही होने चाहिए।
• एक ही प्रतिभागी द्वारा एक से अधिक प्रविष्टियां भेजने पर विचार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया:

• पुरस्कार विजेताओं की जांच और अंतिम रूप देने के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के भीतर एक चयन समिति का गठन किया गया है।
• चयन समिति का निर्णय अंतिम और सभी प्रतियोगियों पर बाध्यकारी होगा और चयन समिति के किसी भी निर्णय पर किसी भी प्रतिभागी को कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया जाएगा।
• विजेता को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा जो कि उसने अपने सबमिशन के साथ प्रदान किया है।
• प्रतियोगिता/इसकी प्रविष्टियों/विजेताओं से उत्पन्न होने वाली कोई भी कानूनी कार्यवाही केवल दिल्ली के स्थानीय क्षेत्राधिकार के अधीन होगी।

पुरस्कार:

विजेता प्रविष्टि के लिए पुरस्कार की राशि 50,000 रुपए है।

प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2022 है।

नियम और शर्तों के लिए यहाँ क्लिक करें (PDF 141.72 KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1639
कुल
0
स्वीकृत
1639
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना