Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

युवाओं का स्वास्थ्य राष्ट्र धन पर कविता लेखन प्रतियोगिता

युवाओं का स्वास्थ्य राष्ट्र धन पर कविता लेखन प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
Jun 01, 2023
अंतिम तिथि :
Jun 15, 2023
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW), भारत सरकार PMNCH के साथ ...

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW), भारत सरकार PMNCH के साथ साझेदारी में 20 जून, 2023 को एक को-ब्रांडेड कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें “युवा; राष्ट्र का धन” थीम पर किशोरों और युवाओं के स्वास्थ्य और कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मंत्रालय एक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है, जिसमें 10-24 वर्ष की आयु के किशोरों और युवाओं की रचनात्मक का पता लगाने हेतु उन्हें 4 विषयगत क्षेत्र-

•किशोरों और युवाओं के बीच मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे
•अच्छा पोषण
•हिंसा की रोकथाम
•प्रजनन और यौन स्वास्थ्य पर जागरूकता

सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों की पहचान की गई श्रेणियों के चयन में किशोर स्वास्थ्य प्रभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गठित एक राष्ट्रीय समिति द्वारा की जाएगी।

तकनीकी मापदंड

भागीदारी किशोरों और युवाओं के लिए खुली है, जिनकी आयु 10-24 वर्ष के बीच है और वे भारत में रहते हैं:

•कविता का एक शीर्षक होना चाहिए और 15 पंक्तियों से अधिक नहीं होनी चाहिए (शीर्षक को छोड़कर) - शब्द सीमा से अधिक होने पर अयोग्य मानी जाएगी।
•टेक्स्ट हिंदी या अंग्रेजी के पठनीय फॉन्ट में होना चाहिए
•फ़ॉन्ट प्रकार - टाइम्स न्यू रोमन और फ़ॉन्ट साइज – 12, निर्धारित फ़ॉन्ट शैली का पालन नहीं करने पर अयोग्य माना जाएगा।
•कविता केवल स्पष्ट, पठनीय और डाउनलोड करने योग्य पीडीएफ प्रारूप में प्रस्तुत की जानी चाहिए।

पुरस्कार

•सर्वश्रेष्ठ 5 प्रविष्टियों को एक सरप्राइज गिफ्ट दिया जाएगा
•सभी प्रविष्टियों को एक ई-प्रमाणपत्र प्राप्त होगा

नियम और शर्ते देखने के लिए 'यहाँ क्लिक' करें pdf(187.89 KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
641
कुल
0
स्वीकृत
641
समीक्षाधीन