Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ सेल्फी प्रतियोगिता

Selfie Competition using the Indian National Flag
आरंभ करने की तिथि :
Jun 28, 2022
अंतिम तिथि :
Jul 26, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM) को 2016 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र ...

गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM) को 2016 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खरीद प्रणाली को फिर से परिभाषित करने, दक्षता, पारदर्शिता और समावेशन के विज़न के साथ लॉन्च किया गया था। यह सरकारी संगठनों/विभागों/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा प्राप्त विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं के लिए वन-स्टॉप शॉप है।
GeM का लक्ष्य एक केंद्रीकृत, एकीकृत सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया बनाने का है जिससे देश में सार्वजनिक खरीद की कवरेज, पहुंच और दक्षता में वृद्धि हुई है।

GeM के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें- https://gem.gov.in/

भारत की आजादी के 75 साल का जश्न मनाने एवं भारतीय संस्कृति और देशवासियों की उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव की पहल की है। इसके तहत, देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाने और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के साथ "हर घर तिरंगा" की पहल की गई है।

इस पहल का देशभर में विस्तार करने एवं देशभक्ति का उत्सव मनाने हेतु “भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी प्रतियोगिता” का आयोजन माईगव प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है ताकि देशवासियों में भारतीय तिरंगे की महत्ता को प्रदर्शित करने और तिरंगा के साथ सेल्फी क्लिक करने के लिए प्रोत्साहित कर नागरिकों को जागरुक बनाया जा सके।

यह प्रतियोगिता माईगव के साथ पंजीकृत सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है, इसमें किसी भी तरह की आयु सीमा नहीं है।

* आपको रचनात्मक तरीके से राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी लेनी होगी।

नियम एवं शर्तों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। (PDF 180KB)

जमा करने की अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2022

पुरस्कार:
पुरस्कार विजेताओं की घोषणा निम्नलिखित विवरण के अनुसार उपहार वाउचर के साथ की जाएगी:
प्रथम पुरस्कार: रु. 8,000/- (केवल एक)
द्वितीय पुरस्कार : रु. 7,000/- (केवल एक)
तृतीय पुरस्कार : रु. 5,000/- (केवल एक)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1737
कुल
0
स्वीकृत
1737
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना