Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

लोगो डिजाइन प्रतियोगिता: भारत-थाईलैंड राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ

लोगो डिजाइन प्रतियोगिता: भारत-थाईलैंड राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ
आरंभ करने की तिथि :
Jan 12, 2022
अंतिम तिथि :
Feb 28, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

उद्देश्य ...

उद्देश्य
भारत-थाईलैंड के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
लोगो का इस्तेमाल भारत और थाईलैंड के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के उत्सव से संबंधित गतिविधियों और आधिकारिक दस्तावेजों में किया जा सकता है।

विषय
"भारत और थाईलैंड के बीच 75 वर्षों की दोस्ती"

नियम
1. प्रतिभागी के पास भारत या थाईलैंड की नागरिकता होनी चाहिए। भारतीय विदेश मंत्रालय, थाईलैंड के विदेश मंत्रालय, बैंकॉक में भारत के दूतावास और नई दिल्ली में थाईलैंड के दूतावास के अधिकारी और उनके परिवार के सदस्य प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं हैं।
2. प्रतिभागी को भारत या फिर थाईलैंड का निवासी होना चाहिए।
3. प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक डिजाइन प्रस्तुत कर सकता है। प्रतिभागी द्वारा एक से अधिक डिजाइन प्रस्तुत करने पर अयोग्य घोषित करार दिया जाएगा।
4. लोगो डिजाइन विषय से संबंधित होना चाहिए; दोनो देशों के बीच साझा समानताएं/इतिहास या फिर सांस्कृतिक विरासत को दिखाते हुए होना चाहिए।
5. लोगो (i) डिजिटल प्रारूप में (पीएनजी या जेपीईजी) में जमा किया जाना चाहिए और (ii) फ़ाइल साइज 3 एमबी से बड़ा नहीं होना चाहिए एवं 300 डीपीआई से अधिक का रिज़ॉल्यूशन होना चाहिए।
6. लोगो में शामिल टेक्स्ट अंग्रेजी और/या हिंदी एवं थाई भाषा में होना चाहिए।
7. प्रतियोगी एक पूर्ण (i) आवेदन पत्र (ii) संक्षिप्त स्पष्टीकरण फॉर्म (थाई या अंग्रेजी में एक पृष्ठ से कम) और (iii) लोगो डिजाइन की एक डिजिटल फाइल जमा करेगा।
8. लोगो डिजाइन 28 फरवरी, 2022 तक ईमेल के माध्यम से ".PNG" या ".JPEG" प्रारूप में 75thaiindia@gmail.com पर जमा किया जाना चाहिए।
9. प्रतियोगिता के तीन विजेताओं की घोषणा वेबसाइट के माध्यम से एवं थाईलैंड के विदेश मंत्रालय, थाईलैंड में भारत के दूतावास और अन्य संबंधित एजेंसियों के द्वारा 11 मार्च 2022 को की जाएगी।
10. थाईलैंड का विदेश मंत्रालय प्रथम पुरस्कार विजेता और दो उपविजेता पुरस्कार विजेताओं के लिए बैंकॉक में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करेगा। यदि विजेता भारत में रह रहे हैं तो उन्हें समारोह में ऑनलाइन माध्यम से भाग लेना होगा। तिथि, समय और स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी।

प्रतियोगिता के नियम और शर्तें निम्न लिंक पर देखी जा सकती हैं:
https://embassyofindiabangkok.gov.in/public/assets/pdf/TOR_Logo_design_C...

जमा करने की अंतिम तिथि है: 28 फरवरी 2022

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ