Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की लघु फिल्म प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Jan 07, 2021
अंतिम तिथि :
Jan 20, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

गणतंत्र दिवस समारोह 2021 के मौके पर देशभक्ति की भावना के प्रदर्शन हेतु ...

गणतंत्र दिवस समारोह 2021 के मौके पर देशभक्ति की भावना के प्रदर्शन हेतु सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय NFDC के साथ मिलकर एक ऑनलाइन लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

प्रविष्टि का विषय “कैन डू और विल डू की प्रवृत्ति के साथ एक नए भारत का निर्माण” है।

कृपया अपनी फिल्म को केवल YouTube या Vimeo जैसी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग साइटों पर अपलोड करें और अपनी प्रविष्टि के रूप में कमेंट बॉक्स में फिल्म का लिंक पेस्ट करें। गूगल ड्राइव या WeTransfer लिंक के माध्यम से अपलोड की गई फिल्में स्वीकार नहीं की जाएंगी। स्टोरीबोर्ड, स्क्रिप्ट, वर्ड या पीडीएफ डॉक्यूमेंट या फोटो के रूप में प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

चयनित शीर्ष प्रविष्टियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा:

a- प्रथम पुरस्कार - INR 1,00,000 / -
b- द्वितीय पुरस्कार - INR 50,000 / -
c- तृतीय पुरस्कार - INR 25,000 / -

लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 8 जनवरी 2021 से 20 जनवरी 2021 तक स्वीकार की जाएंगी।

नियम और शर्तों के लिए यहां क्लिक करें।

यदि आपके पास इससे संबंधित कोई प्रश्न है तो इस ई-मेल आईडी पर भेजें- competitions@nfdcindia.com

ईमेल पर कोई प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी। फिल्म सिर्फ अधिकारिक चैनल MyGov के जरिए ही भेजी जानी चाहिए।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
454
कुल
0
स्वीकृत
454
समीक्षाधीन