Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

स्वतंत्रता दिवस समारोह फिल्म- लघु फिल्म प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Aug 02, 2019
अंतिम तिथि :
Aug 31, 2019
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ...

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय की राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने MyGov प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए देश के युवा व शौकिया फिल्म निर्माताओं (स्कूल / कॉलेज के छात्रों) को नीचे दिए गए विषयों में से किसी एक पर लघु (अधिकतम 3 मिनट) फिल्म बनाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। फिल्म के जरिए 21 वीं सदी में भी इन संदेशों की प्रासंगिकता प्रदर्शित होनी चाहिए।

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को महान विभूतियों के जीवन की सादगी और उच्च आदर्शों से अवगत कराना है जो अंततः पूरी दुनिया के लिए संदेश बन गया।

प्रतियोगिता के बारे में:
1. लघु फिल्म प्रतियोगिता भारत के केवल उन नागरिकों के लिए है जो शौकिया फिल्म निर्माता हैं और उच्च विद्यालयों / कॉलेजों / विश्वविद्यालय (सार्वजनिक और निजी दोनों) के छात्र हैं।
2. लघु फिल्म की अधिकतम अवधि 3 मिनट की होनी चाहिए।
3. लघु फिल्म 22 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में बनाई जा सकती है और इसका ट्रांसक्रिप्ट हिंदी / अंग्रेजी में होना चाहिए
4. जीतने वाली प्रविष्टियों की घोषणा MyGov पर की जाएगी।
5. प्रतियोगिता का मूल्यांकन जूरी के पैनल द्वारा की जाएगी जिसमें गांधीवादी दर्शन और फिल्म निर्माण के विशेषज्ञ होंगे।
6. भेजने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2019 होगी।

विषय:
1. “The future depends on what you do today”
2. “Freedom is being you, without anyone’s permission”
3. “I love my Freedom, I respect my Freedom”

पुरस्कार:
चयनित शीर्ष 5 विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया जा सकता है
प्रथम पुरस्कार - INR 40000 / -
दूसरा पुरस्कार - INR 25000 / -
तीसरा पुरस्कार - INR 15000 / -
चौथा पुरस्कार - INR 5000 / -
5वाँ पुरस्कार - INR 5000 / -

नियम और शर्त पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतियोगिता से संबंधित किसी प्रश्न के लिए लिखें:
राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम
4 मंजिल, सोहन भवन,
सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड
नई दिल्ली -110003
ईमेल: sfc-idc-aug2019@nfdcindia.com

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
993
कुल
0
स्वीकृत
993
समीक्षाधीन