Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

केंद्र शासित प्रदेश दमन और दिउ

बनाने की तिथि :15/02/2016
उपरोक्त गतिविधियों में भाग लेने के लिए क्लिक करें

केंद्र शासित प्रदेश दमन और दिउ के अन्तर्गत दो ज़िले दमन और दिउ आते हैं। दोनों ही ज़िले भारत के पश्चिमी तट पर 700 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। दमन इस केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यालय है।

दमन मुख्य भूमि पर गुजरात राज्य के दक्षिणी भाग के नज़दीक है। सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन वापी (13 किलोमीटर) है जो पश्चिमी रेलवे में मुम्बई और सूरत के बीच है। वापी मुम्बई सेंट्रल से 167 किलोमीटर और सूरत 95 किलोमीटर की दूरी पर है।

दिउ गुजरात राज्य के जूनागढ़ ज़िले के ऊना के समीप है। सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन दिलवाड़ा है जो दिउ से 9 किलोमीटर की दूरी पर है। लेकिन महत्वपूर्ण गाड़ियां वेरावल से जुड़ी हैं जो दिउ से 90 किलोमीटर की दूरी पर है। दिउ ज़िले का कुछ भाग मुख्य भूमि पर है जिसे घोगला कहा जाता है। सिम्बोर के नाम से जाना जाने वाला दिउ का एक छोटा सा भाग गुजरात में दिउ से 25 किलोमीटर की दूरी पर है।

इतिहास

पुर्तगाली शासन से चार शताब्दियों से अधिक अवधि के पश्चात् मुक्त होने पर 19 दिसम्बर 1961 को दमन और दिउ भारत सरकार के अन्तर्गत केंद्र शासित प्रदेश गोवा, दमन और दिउ का भाग बन गया। गोवा को राज्य का दर्ज मिलने पर दमन और दिउ 30 मई 1987 को पृथक केंद्र शासित प्रदेश बना।