Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

बनाने की तिथि :07/01/2016
उपरोक्त गतिविधियों में भाग लेने के लिए क्लिक करें

पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय को आबंटित महत्वपूर्ण कार्य यह हैं:
1. प्राकृतिक गैस सहित पेट्रोलियम संसाधनों का अन्वेषण और उपयोग।
2. प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों सहित पेट्रोलियम का उत्पादन, आपूर्ति, वितरण, विपणन और मूल्य निर्धारण।
3. तेल रिफायनरीज एवम तेल कारखाने।
4. पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पादों के लिए एडीटिव्ज़।
5. चिकनाई सम्मिश्रण और ग्रीज़ीस।
6. मंत्रालय से सम्बद्ध सभी उद्योगों के लिए योजना, विकास, नियंत्रण और सहायता।
7. इस सूची में विनिर्दिष्ट किसी विषय के साथ संबंध रखने वाले सभी संलग्न या अधीनस्थ कार्यालय या अन्य संगठन।
8. तेल क्षेत्र सेवाओं के लिए योजना, विकास और नियमन।
9.इस सूची में शामिल विषयों के अंतर्गत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र परियोजनायें, उन परियोजनाओं को छोड़कर जो विशेष रूप से किसी अन्य मंत्रालय / विभाग को आबंटित हैं, अपनी सहायक कंपनियों सहित इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड और आईबीपी कंपनी।
10. इनका प्रशासन :-
i. पेट्रोलियम अधिनियम, 1934 (30-1934) और उसके अधीन बनाए गए नियम
ii. ऑयलफील्ड्स (विनियमन और विकास) (1948 का 53) अधिनियम 1948.
iii. पेट्रोलियम पाइपलाइन (भूमि में उपयोगकर्ता के अधिकार का अधिग्रहण) अधिनियम, 1962 (1962 का 50)
iv. केरोसिन (प्रयोग पर प्रतिबंध और मूल्य निर्धारण) आदेश, 1993
v. केरोसिन (उच्चतम मूल्य का निर्धारण) आदेश, 1970
vi. पैराफिन वैक्स (आपूर्ति, वितरण और मूल्य निर्धारण) आदेश, 1972
vii. लाइट डीजल ऑयल (उच्चतम मूल्य का निर्धारण) आदेश, 1973
viii. ESSO (भारत में उपक्रम का अधिग्रहण) अधिनियम, 1974 (1974 का 4)
ix. तेल उद्योग (विकास) अधिनियम, 1974 (1974 का 47) और नियम 1975
x. फर्नेस ऑयल (उच्चतम मूल्य और वितरण का निर्धारण) आदेश, 1974
xi. बर्मा-शेल (भारत में उपक्रम का अधिग्रहण) अधिनियम, 1976 (1976 का 2)
xii. भारत में कैल्टेक्स ऑयल रिफाइनिंग (इंडिया) लिमिटेड के उपक्रमों और शेयरों के अधिग्रहण संबंधी कैल्टेक्स (इंडिया) लिमिटेड अधिनियम, 1977 (1977 का 17)
xiii. डोमेस्टिक गैस प्राइवेट लिमिटेड और पार्सल इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड , प्रबंधन अधिग्रहण अधिनियम, 1979
xiv. कोसान गैस अधिग्रहण अधिनियम, 1979s
xv. लुब्रिकेटिंग ऑयल्स और ग्रीज़ीस (प्रसंस्करण, आपूर्ति और वितरण) विनियमन आदेश 1987
xvi. तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण का विनियमन), आदेश 1993
xvii. मोटर स्पिरिट और हाई स्पीड डीजल (कदाचार के निवारण आपूर्ति और वितरण) आदेश, 1990

पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय माईगोव पर लोगों को विभाग से जुड़ने और नीति चर्चा सहित विभिन्न मामलों पर अपना योगदान देने की शक्ति प्रदान करता है।