भारतीय रेल

बनाने की तिथि :10/11/2014
उपरोक्त गतिविधियों में भाग लेने के लिए क्लिक करें

भारतीय रेल (देश का प्रमुख परिवहन संगठन) एक ही प्रबंधन के अंतर्गत एशिया का सबसे बड़ा और विश्व में दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।सूचना एवं प्रौद्योगिकी के प्रयोग में भारतीय रेल, भारत सरकार के सभी विभागों से हमेशा ही आगे रहा है। कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली, मालभाडा परिचालन सूचना प्रणाली, कम्प्यूटरीकृत अनारक्षित टिकट प्रणाली, ई-टिकटिंग इत्यादि में इसको सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया गया है।भारतीय रेल द्वारा सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है तथा दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें पुरानी परिसंपत्तियों का परिवर्तन , रेलवे ट्रैक में सुधार और नए रेलवे ट्रैक के निर्माण के लिए उपयुक्त तकनीक को अपनाना, रोलिंग-स्टॉ क, सिग्नल और इंटरलॉकिंग प्रणाली, सुरक्षित रूप से गाड़ी चलाना, निगरानी करने के लिए नियमित अंतराल पर निरीक्षण करना और कर्मचारियों को सुरक्षित आदतों को अपनाने के लिए शिक्षित करना शामिल है। उपरोक्त के अलावा, भारतीय रेल द्वारा नागरिकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान भी आयोजित किए जाते हैं।भारतीय रेल की सेवाओं में सुधार करने के लिए समूह से जुड़े और अपने सुझाव दें।