चंडीगढ़ संघ राज्य क्षेत्र

बनाने की तिथि :05/08/2015
उपरोक्त गतिविधियों में भाग लेने के लिए क्लिक करें

चंडीगढ़ शहर वास्तुकला और शहरी डिजाइन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है। यह शहर देश में प्रति व्यक्ति आय में भारतीय राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की सूची में सबसे ऊपर है। चंडीगढ़ मानव विकास सूचकांक, जीवन और ई- तत्परता की गुणवत्ता में भारत में प्रथम स्थान पर है। चंडीगढ़ आईटी पार्क सूचना प्रौद्योगिकी (राजीव गांधी चंडीगढ़ टेक्नोलॉजी पार्क) के रूप में भी जाना जाता है और विश्व में रिकोर्ड कायम करने के प्रयास मंं है। वर्ष 2014 के सर्वेक्षण के अनुसार, चंडीगढ़ की पहचान विश्व स्तर पर शीर्ष 50 शहरों में से 9 वें स्थान पर है तथा उभरते आउटसोर्सिंग और आईटी सेवाओं में बीजिंग जैसे शहरों से भी आगे है । चंडीगढ़ में मेट्रो सेवा भी वर्ष, 2018 तक शुरू होने की संभावना है ।

इसके अलावा, एक स्मार्ट सिटी के रूप में चंडीगढ़ को विश्व विख्यात करने के लिए , चंडीगढ़ प्रशासन ने एक पोर्टल MyGov.in बनाया गया है। यह एक आम मंच पर अपने विचारों को साझा करने के लिए चंडीगढ़ के नागरिकों को प्रदान की जा रही है ताकि चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नागरिक केंद्रित विचारों तथा नीतियों का मसौदा तैयार किया सके |

MyGov.in के माध्यम से, सभी निवासियों के साथ-साथ केन्द्र शासित प्रदेश के विभिन्न हितधारकों को सार्वजनिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाये ताकि उनकी इच्छाओं और आकांक्षाओं के माध्यम से प्रगति के उद्देश्य को प्राप्त किया जा सके |